Nava Savera

नया सवेरा

PAP कॉम्प्लेक्स में लगातार कचरे को लगाई जा रही है आग, शिकायत के बावजूद प्रशासन की लापरवाही- ईंजी रखेजा 

जालंधर 02 मई (विकी सूरी) महानगर के PAP कॉम्प्लेक्स में कचरा जलाने का गंभीर मामला एक बार फिर सामने आया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष Er. चंदन रखेजा द्वारा इस संबंध में 23 अप्रैल 2026 को माननीय डिप्टी कमिश्नर, जालंधर को मिलकर लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें इस समस्या से हो रहे गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया था।

इसके बावजूद, आज दोपहर से PAP परिसर में फिर से बड़े स्तर पर कचरा जलाया गया, जिससे पूरे रामामंडी क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि रामामंडी चौक तक धुएं का असर देखा गया और रेलवे लाइनों की दृश्यता तक प्रभावित हो गई, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।

Er. चंदन रखेजा ने बताया कि इस जहरीले धुएं का असर पहले भी गंभीर रूप से सामने आ चुका है, जब एक NRI निवासी, जो हृदय रोगी हैं, धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए थे और अभी भी ICU में उपचाराधीन हैं। यह घटना इस समस्या की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

स्थानीय बाजार एसोसिएशन और क्षेत्रवासियों ने भी इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे प्रदूषण के कारण न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

Er. चंदन रखेजा ने एक बार फिर जालंधर जिला प्रशासन एवं माननीय डिप्टी कमिश्नर से आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर पंजाब सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर PAP परिसर के अंदर इस प्रकार खुलेआम कचरा जलाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

रखेजा ने कहा कि PAP परिसर में कचरा जलाने पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए एंव दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए औरवैज्ञानिक एवं सुरक्षित कचरा निस्तारण व्यवस्था लागू की जाए

अथवा उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। Er. चंदन रखेजा ने कहा, “यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।”क्षेत्र के निवासियों को अब जिला प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Navan Savera
Author: Navan Savera

Leave a Comment