जालंधर (एकम): लाडोवाली रोड मार्केट वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा माँ भगवती के आशीर्वाद से आयोजित किए जा रहे 28वें विशाल जागरण के शुभ अवसर पर आज लाडोवाली रोड मार्केट, प्रीत नगर, जालंधर में ‘झंडे की रस्म’ अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न की गई। इस पावन अवसर पर माँ भगवती के पवित्र झंडे की रस्म निभाते हुए जागरण की तैयारियों का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मौके पर लाडोवाली रोड मार्केट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान मनिंदर पाल सिंह खैड़ा, सीनियर वाइस प्रधान गुरदर्शन सिंह सैनी, चेयरमैन सुरेश मरवाहा, वाइस चेयरमैन श्रीपाल, जनरल सेक्रेटरी जसप्रीत सिंह थांदी, सेक्रेटरी कुलविंदर सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी पुनीत अरोड़ा, मीडिया एडवाइजर कुलविंदर सिंह, कैशियर राकेश कालिया, मुकेश कालिया, संजीव विज, विजय कुमार, सुनील सहदेव, सतीश प्रेशर, जसविंदर जांगड़ा, चिराग, मनप्रीत सिंह राजा, राज कुमार और अनिल अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सोसाइटी के प्रधान मनिंदर पाल सिंह खैड़ा तथा समस्त सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे माँ भगवती के इस विशाल जागरण में पहुँचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।







