Nava Savera

नया सवेरा

जय भारत मंच की संगठनात्मक घोषणा: आर्यन बने फिल्लौर के नए जिला अध्यक्ष

 

जालंधर 30मई (विकी सूरी) राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सद्भावना के लिए समर्पित प्रमुख संगठन जय भारत मंच’ द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों का विस्तार करते हुए श्री आर्यन (सुपुत्र श्री उमेश कुमार) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से श्री आर्यन को जिला अध्यक्ष, फिल्लौर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा की सहमति और राष्ट्रीय महामंत्री श्री अर्जुन सिंह की अनुशंसा पर की गई है। इस संगठनात्मक नियुक्ति पत्र को जालंधर के जिला अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह संधू द्वारा जारी किया गया है।

संगठन के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय श्री इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में मंच लगातार देशव्यापी स्तर पर अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है।

नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जालंधर जिला अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा, “हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री आर्यन अपने पद की गरिमा और निष्ठा को बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगे। उनका यह कार्यकाल राष्ट्र निर्माण में एक अहम योगदान सुनिश्चित करेगा।”

जय भारत मंच के केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारियों ने श्री आर्यन को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

केंद्रीय कार्यालय: नं. 01, डीडीए फ्लैट्स, ब्लॉक 2, मोतिया खान, पहाड़गंज, नई दिल्ली – 110044

जालंधर कार्यालय: 21, एस.ए.एस. नगर, वडाला रोड, जालंधर – 144003

ईमेल: jaibharatmanch6@gmail.com

9592669498 (श्री गुरप्रीत सिंह संधू)

Navan Savera
Author: Navan Savera

Leave a Comment